SSC CPO Answer Key 2022: दिल्ली पुलिस और CAPF SI पेपर - 2 की Answer Key जारी, 13 मई तक उमीदवार कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

SSC CPO Answer Key 2022 दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ का 11 मई को आंसर के जारी कर दी है, जिन - जिन उम्मीदवारों को पेपर - 2 के प्रश्न के उत्तर से आपत्ति है वह अपनी शिकायत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • आपत्तियों को शनिवार 13 मई 2023 की शाम 4 बजे तक ही दर्ज करा सकते हैं।

SSC CPO Answer Key 2022: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और सीएपीएफ (CAPF) 2022 में हुई परीक्षा में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद ही जरूरी सूचना। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय के विभिन्न सशस्त्र पुलिस बल जैसे - CISF, CRPF, ITBP, BSF और SSB में उप - निरीक्षक ( सामान्य ड्यूटी , कार्यकारी ) महिला /पुरुष भर्ती परीक्षा 2022 के अंतर्गत 2 मई 2023 को इसकी लिखित में परीक्षा (पेपर -2 ) की प्रोविजिनल आंसर-की (Provisional Answer Key) कर्मचारी चयन आयोग ने जारी कर दी है। 

पेपर - 2 की आंसर की SSC CPO द्वारा गुरूवार, 11 मई 2023 को जारी कर दिया। इसी के साथ SSC द्वारा दिल्ली पुलिस CAPF SI पेपर के आंसर - की को डाउनलोड करने के लिए अपनी लिंक भी एक्टिवेट कर दिया है। सभी उमीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी आंसर - की आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपको बता दें, कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और सीएपीएफ (CAPF) में SI के पदों की भर्ती के लिए आयोजित पेपर - 2 की अनौपचारिक आंसर-की (unofficial answer key) पर उम्मीदवारों ने अपनी आपत्ति दर्ज की है। जिन उम्मीदवारों को 11 मई 2023 को SSC द्वारा आंसर - की जारी में किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है तो वह सभी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर लॉग - इन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपए प्रति प्रश्न की दर से शिल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे सभी उमीदवार अपनी आपत्तियों को शनिवार 13 मई 2023 की शाम 4 बजे तक ही दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो (object window) को बंद कर दिया जायेगा। 

calender
12 May 2023, 11:20 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो