Lok Sabha Election 2024: 11 राज्यों की 93 सीटों पर रात 9 बजे तक 65.07% प्रतिशत हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान जारी है. आज कई दिग्गजों की किस्मत जनता के हाथ में हैं जो आज ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगी. रात 9 बजे तक तक 65.07% वोटिंग हुई.

calender

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. भारत चुनाव आयोग ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में 1,331 उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह गुजरात के अहमदाबाद के एक स्कूल में अपना वोट डाला. ऐसे में रात 9 बजे तक 65.07 प्रतिशत मतदान हुआ है. असम में सबसे ज्यादा 75.53%, सबसे कम महाराष्ट्र में 55.54% लोगों ने मतदान किया।

अपना वोट डालने से पहले पीएम ने सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने का आग्रह किया. पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "उनकी सक्रिय भागीदारी निश्चित रूप से चुनावों को और अधिक जीवंत बनाएगी."

रात 9 बजे तक कुल 65.07% हुआ मतदान 

तीसरे चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक कुल 39.92% मतदान हुआ. रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक, पूर्वी राज्य असम  45.88% प्रतिशत के साथ सबसे अधिक मतदान के साथ आगे था. वहीं भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र 31.55प्रतिशत मतदान के साथ अंतिम स्थान पर था, जो कुल मिलाकर 25.41 प्रतिशत था.

राज्य 1 बजे तक % हुआ मतदान 
असम 75.53%

बिहार

56.55%
छत्तीसगढ़  67.41%
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 65. 23%
गोवा  74.47%
गुजरात  56.95%
कर्नाटक  68.85%
मध्य प्रदेश 64.02%
महाराष्ट्र  55.54%
उत्तर प्रदेश 57.34%
पश्चिम बंगाल  73.93%

7 बजे से शुरू हुआ मतदान

आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे समाप्त हुआ. गुजरात और गोवा राज्य और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश में मंगलवार को मतदान पूरा हो जाएगा. साथ ही इस चरण में 14 सीटों पर मतदान के साथ ही कर्नाटक की सभी 28 सीटों पर भी आज मतदान खत्म हो जाएगा. आज सात सीटों पर मतदान के साथ ही छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव भी खत्म हो जाएगा.

11 राज्यों में रात 8 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

राज्य 9 बजे तक मतदान %
असम 75.26
बिहार 56.55
छत्तीसगढ़ 69.99
दादर नगर हवेली 65.23
गोवा 74.27
गुजरात 56.76
कर्नाटक 67.76
मध्य प्रदेश 63.09
महाराष्ट्र 54.77
उत्तर प्रदेश 57.34
पश्चिम बंगाल 73.93
First Updated : Tuesday, 07 May 2024