Karishma Kapoor की पार्टी में सजी सितारों की महफिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई पार्टी ऑर्गेनाइज करता ही है। और सेलेब्स इसमें शिरकत कर अपने ड्रेसिंग सेंस और अंदाज से सुर्खियां बटोर ही लेते हैं।

Janbhawana Times

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई पार्टी ऑर्गेनाइज करता ही है। और सेलेब्स इसमें शिरकत कर अपने ड्रेसिंग सेंस और अंदाज से सुर्खियां बटोर ही लेते हैं।

इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए गुरुवार की रात बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर के घर बॉलीवुड सितारों की महफिल सजी थी। जिसमें करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा ने पहुंचकर पूरी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली।

करिश्मा के घर के बाहर से सामने आए वीडियो में मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर का हॉट अवतार देखने को मिल रहा है।

सामने आए और वीडियो में संजय कपूर और उनकी पत्नी मेहदी कपूर, अमृता अरोड़ा, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा को भी स्पॉट किया गया।

पार्टी की फोटो भी मनीष मल्होत्रा ने अपने Instagram पर भी शेयर की है। इस फोटो में मनीष को अपनी फेवरेट गर्ल्स मलाइका और अमृता के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

मलाइका की बहन अमृता इस दौरान ब्लैक ब्रालेट के ऊपर व्हाइट ब्लेजर ड्रेस कैरी की नजर आईं।

इसके साथ ही मनीष मल्होत्रा करिश्मा कपूर के साथ भी पोज देते हुए दिखाई रहे हैं। कपूर सिस्टर्स संग मनीष की ये तस्वीर खूब पसंद की जा रही है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag