AAP नेता राघव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीती रात आये एक साथ नज़र, दोनों के एक साथ रिश्ते में रहने की लोग लगाने लगे कयास

हाल ही मैं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्डा मुंबई में एक साथ स्पॉट हुई है। दोनों ने बीती शाम एक साथ डिनर भी किया।

calender

बॉलीवुड और राजनीति का रिश्ता काफी पुराना रहा है। आये दिन बॉलीवुड के एक्टर - एक्ट्रेसेस राजनीति के मशहूर नामों से जुड़ते रहते हैं। ऐसा हम आपसे इसलिए कह रहें हैं क्योकि हाल ही मैं सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर चर्चाओं में है जिसे सुन आप भी हैरान हो जायेंगे। जिसमें बॉलीवुड की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीती शाम को मुम्बई में आम आदमी पार्टी (AAP ) के नेता और पंजाब राज्य सभा सांसद राघव चड्डा के साथ देखी गयीं।

हाल ही मैं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस परिणीति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा को बीती साथ देखा गया था। जब से दोनों की यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जभी से सभी लोग दोनों के एक साथ रिश्ते में होने की कयास लगाए जा रहा हैं। फोटो में आप देख सकते हैं राघव चड्डा ने वाइट कलर की शर्ट और पेंट पहनी हुई है। तो वही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी वाइट कलर की शर्ट पहनी है और चेक पेंट्स भी पहनी हैं। दोनों का यह सिंपल लुक काफी यूनिक लग रहा है।

जब से इन तस्वीरों को शेयर किया गया है जभी से सभी फैंस यह जानने को उत्सुक हैं की क्या यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। जानकरी के लिए हम आपको यह भी बता दें, की हाल ही मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा को 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स" (India UK Outstanding Achiever Honours") से नवाज़ा गया है। खास बात यह रही की भारत में पहली बार किसी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ब्रिटेन में मैनचेस्टर नामक एक स्कूल की परिणीति चोपड़ा 15 साल पहले स्टूडेंट रह चुकी हैं। तो वही राघव चड्डा ने भी लंदन के स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई की है। दोनों ही पढ़ाई में पहले नंबर पर थे।

 

फोटो देखकर ऐसा जरूरी नहीं की दोनों के बीच कोई रिश्ता हो शयद ऐसा भी हो सकता है की यह दोनों आपस में अच्छे मित्र हों। यदि हम बात करें पर्सनल लाइफ की तो परिणीति अभी भी सिंगल हैं। जबकि 34 वर्षीय राघव चड्डा ने अभी तक शादी नहीं की है। ऐसे में लोगों का यह कयास लगाना की वह डेट कर रहें हैं तो देखा जाये तो गलत भी नहीं है।

First Updated : Friday, 24 March 2023