5वीं सालगिरह पर अनुष्का और विराट ने किया एक-दूसरे को ख़ास तरह से विश

बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की आज शादी की 5वीं सालगिरह है। इस खास दिन को दोनों ने अपने -अपने अंदाज़ में एक- दूसरे को विश किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की आज शादी की 5वीं सालगिरह है। इस खास दिन को दोनों ने अपने -अपने अंदाज़ में एक- दूसरे को विश किया।

बता दें की बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की शादी को आज पूरे 5 साल हो चुके है। दोनों की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। जो ईटली में हुई थी। यह शादी एक ख्वाब जैसी थी। जिस ख्वाब को हर लड़की जीना चाहती है। जिसकी तस्वीरें आप देख सकते है।

शादी की इस 5वीं सालगिरह पर दोनों ने एक-दूसरे को अपना प्यार जताते हुई खास तरह से विश किया। वहीँ विराट ने अपनी पत्नी पर खूब प्यार लुटाया और अपने सोशल मीडिया हैंडल एक फोटो शेयर करते हुए लिखते है- अनंत काल की इस यात्रा पर 5 साल , तुम्हे पाकर मैं धन्य हूँ मैं आपको पूरे दिल से प्यार करता हूँ।

विराट और अनुष्का लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को ईटली में शादी के पवित्र बंधन में बांध गए। अनुष्का ने अपनी शादी की 5वीं सालगिरह पर अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे उन्होंने कोहली को भूत बना डाला। और वहीँ विराट ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपनी वाइफ पर खूब प्यार लुटाया। अनुष्का और विराट एक प्यारी सी बच्ची के माँ -बाप भी है, जिसका नाम वमिका है।

calender
11 December 2022, 02:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो