क्या अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करने वाले हैं शादी? एक्ट्रेस ने कहा -हां

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ( Mlaika Arora) और अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) के प्यार के चर्चे आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। अकसर उनके फैंस उनसे यही सवाल पूछते हुए नजर आते हैं, कि वह दोनों शादी कब करेंगें ,लेकिन लगता है कि

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ( Mlaika Arora) और अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) के प्यार के चर्चे आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। अकसर उनके फैंस उनसे यही सवाल पूछते हुए नजर आते हैं, कि वह दोनों शादी कब करेंगें ,लेकिन लगता है कि फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अभी हाल ही में मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ ऐसा लिख कर सबको सरप्राइज दे दिया, जिसे देखकर फैंस ने दोनों को जमकर बधाईयाँ दी।

दरअसल सोशल मीडिया पर मलाइका ने अपनी एक तस्वीर साझाँ की है। जिसमें वे ब्लैक ड्रैस और खुले बालों में काफी खूबसूरती से निगाहें नीचे करके शरमाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं फोटो शेयर करते हुए रेड हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा -‘ I SAID YES’ (मैंने हां कह दिया)। जिसे देख उनके फैंस ने यह मान लिया की मलाइका ने अर्जुन को शादी के लिए हां कर दी है। 

 

जिसके बाद से ही फैंस और सेलेब्स की बधाईयां आनी शुरु हो गई, वही दूसरी तरफ पुलकित सम्राट और माही विज ने भी उन्हें  इसके लिए मुबारकबाद दी है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag