Athiya Shetty KL Rahul Wedding: के एल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी हुई संपन्न, देखें तस्वीर

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े ने सोमवार को अथिया के पिता अभिनेता पिता सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में एक अंतरंग समारोह में शादी की।

calender

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद और अपना रिश्ता छुपाए रखने के बावजूद भी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े ने सोमवार को अथिया के पिता अभिनेता पिता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) के खंडाला फार्महाउस में एक अंतरंग समारोह में शादी की।

इस शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की कुछ चुनिंदा हस्तियों को ही बुलाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के एल राहुल दोपहर करीब 2:30 बजे बारात लेकर आए और करीबन 4 बजे के एल राहुल और अथिया ने फेरे लिए। शादी के बाद सुनील शेट्टी बेटे अहान शेट्टी के साथ बाहर आए और मीडिया को मिठाई बांटते नजर आये है।

मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि वो केएल राहुल के ससुर नहीं बल्कि पिता बनना चाहते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा।

 

शादी का उत्सव शनिवार को शुरू हो गया था। क्योंकि फार्महाउस में सजावट का प्रदर्शन करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने लगे। रविवार की रात, परिवार ने एक कॉकटेल रात के साथ एक संगीत समारोह की मेजबानी की जिसमें उनके परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने भाग लिया।

रातभर होगी पार्टी-

जानकारी के अनुसार, अथिया शेट्टी और केएल राहुल के परिवारों ने सोमवार की रात पार्टी करने का प्लान बनाया है। सभी मेहमानों के साथ परिवार खंडाला वाले बंगले में कायर्क्रम के बाद रातभर पार्टी होगीं।

सुनील की बेटी अथिया ने 2015 में रोमांटिक एक्शन फिल्म हीरो के साथ अभिनय की शुरुआत की। उन्हें आखिरी बार मोतीचूर चकनाचूर (2019) में देखा गया था।

First Updated : Monday, 23 January 2023