महामृत्युंजय जाप का बड़ा असर: राजू श्रीवास्तव को 15 दिनों बाद आया होश

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव #raju srivastava के तमाम फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। 15 दिन के बाद राजू श्रीवास्तव को आया होश। दिल्ली के प्रसिद्ध एम्स के

Janbhawana Times

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव #raju srivastava   के तमाम  फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। 15 दिन के बाद राजू  श्रीवास्तव को आया होश। दिल्ली के प्रसिद्ध एम्स के कार्डियोलॉजी और न्यूरो विभाग मिलकर राजू श्रीवास्तव का इलाज चल रहा हैं। सुत्रों के अनुसार बताया गया कि आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट में आया होश,  इसके बाद  9 बजे डॉक्टर्स की टीम नें कंड़ीशन चेक किया। उन्होने अपने परिवार वालों को पहचाना और बातें भी कर रहे है।  उनकी तबीयत में काफी सुधार हो गया है। हर कोई राजू श्रीवास्तव के सेहत में सुधार के लिए दुआएं कर रहें हैं, आखिरकार राजू श्रीवास्तव को होश आ गया। कई दिनों के बाद उनके परिवार वालों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली है।

 

हर किसी को उम्मीद थी कि उनकी तबीयत ठीक हो जाएंगी, उनके तबीयत में सुधार की खबर सुनकर उनके फैंस झूम उठे। फैंस का कहना है एक बार फिर राजू श्रीवास्तव हसांने के लिए बहुत जल्द  हमारे बीच होंगे। राजू श्रीवास्तव फैंस के दिलों में बसतें है। उन्होने अपने हर एक अंदाज में फैंस को एंटरनेट किया है। कॉमेडियन होने के साथ- साथ वे एक अच्छे एक्टर  भी है।

 

                    

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो