Bobby deol ने दिलाई Sushant Singh Rajput की याद

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन इस बार सुर्खियां बटोरने का करण है उनकी सादगी भरी अंदाज।

Janbhawana Times

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन इस बार सुर्खियां बटोरने का करण है उनकी सादगी भरी अंदाज।

गुरुवार को बॉबी देओल अपने कजिन अभय देओल के साथ बांद्रा के मिजु रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। दोनो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में रेस्टोरेंट से निकलते वक्त कुछ गरीब बच्चों और फैन्स ने आकर बॉबी देओल और अभय देओल को घेर लिया। जिसके बाद बॉबी देओल ने जो किया, उसे देखकर अब लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

सिर्फ यही नहीं उनके इस बिहेवियर को देखकर लोगों को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। वीडियो में दिख रहा है कि बॉबी देओल और अभय देओल को देख गरीब बच्चे उनके पास आ जाते हैं, जिन्हें देख एक्टर बच्चों को गले लगाने लगते हैं।

बॉबी देओल का ये अंदाज देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 'देओल हमेशा से अच्छे रहे हैं।' तो वहीं अन्य एक ने लिखा- 'दोनों भाई एक जैसे ही हैं।'

अन्य एक यूजर ने कमेंट किया- 'इन्हें हम कहते हैं जेंटलमेन।' तो वहीं एक फैन ने लिखा- 'ऐसे होते हैं, हीरो जो गरीबों को भी प्यार देते हैं।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा- 'हमारा सुशांत भी ऐसा ही था।'

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag