बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी की आज डेथ एनिवर्सरी, सदियों तक रहेंगे लोगों के दिल में जिंदा

अमरीश पुरी ने हर तरह के रोल को किया लेकिन विलेन के रोल ने उन्हें नई पहचान दी। मिस्टर इंडिया फिल्म में उनके मोगैंबो के किरदार को बहुत पसंद किया गया।

Nisha Srivastava

बॉलीवुड एक्टर अमरीश पुरी की आज डेथ एनिवर्सरी है। ब्रेन हैमरेज के कारण एक्टर की 12 जनवरी 2004 को मृत्यु हो गई थी। अमरीश पुरी बॉलीवुड फिल्मों में अपने आइकॉनिक और खतरनाक विलेन्स के किरदार के लिए जाने जाते हैं। लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने आज भी हैं।

उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार विलेन का किरदार निभाया है। अमरीश पुरी ने हर तरह के रोल को किया लेकिन विलेन के रोल ने उन्हें नई पहचान दी। मिस्टर इंडिया फिल्म में उनके मोगैंबो के किरदार को बहुत पसंद किया गया।

जन्म और शिक्षा

अमरीश पुरी का जन्म 22 जून, 1932 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब से ही प्राप्त की। उसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने शिमला से की आपको बता दें कि बी एम. कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वो एक्टिंग की दुनिया में आ गए।

अमरीश पुरी का करियर

साल 1979 में आई फिल्म प्रेम पुजारी से अमरीश पुरी के फिल्मी करियर की शुरूआत हुई। इसके बाद उन्होंने विलेन के रूप में कई फिल्मों में काम किया। 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैंबो के किरदार ने उन्हें नई पहचान दी। अमरीश पुरी ने 1967 से 2005 तक 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

अमरीश पुरी की फिल्में

अमरीश पुरी ने बॉलीवुड में 450 फिल्मों में काम किया था। जिनमें से उनकी हिट फिल्में हैं, करण अर्जुन, मिस्टर इंडिया, कोयला, नायक, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, घायल, नागिन, जान, हलचल, दामिनी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।

खबरें और भी हैें...

टीवी पर इन फिल्मों का रहा डंका, साउथ की हिन्दी डब्ड फिल्मों ने TRP में मारी बाजी

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag