क्या तेजस्वी प्रकाश नहीं करना चाहती करण कुंद्रा से शादी ?

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेता करण कुंद्रा ने हाल ही में तेजस्वी प्रकाश के साथ अपनी शादी के प्लान को लेकर खुलासा किया है।

Janbhawana Times

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेता करण कुंद्रा ने हाल ही में तेजस्वी प्रकाश के साथ अपनी शादी के प्लान को लेकर खुलासा किया है। इस खुलासे में करण ने साफ कर दिया है कि उनकी शादी तेजस्वी के व्यस्त होने के कारण नहीं हो पा रही है।

अभिनेता ने यह भी कहा कि, उनके माता-पिता अक्सर एक-दूसरे से मिलते रहते हैं। आपको बता दे कि दोनों एक साथ रियलिटीशो बिग बॉस 15 में नजर आए थे, इसके बाद दोनों फैंस के चाहिते कपल के तौर पर जाने जाने लगे।

दोनों के प्रशंसक उन्हें तेजरन कहते हैं और दोनों सोशल मीडिया पर अपनी रील पोस्ट करते रहते हैं। हालही में, करण और तेजस्वी ने एक पार्टी में शिरकत की और सोशल मीडिया पर मनमोहक तस्वीरें साझा कीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

एक तस्वीर में करण तेजस्वी के गाल परकिस करते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी में तेजस्वी करण को पीछे सेगले लगा रहीं हैं। एक मीडिया साक्षात्कार के दौरान,करणने कहा कि वे कुछ भी नहीं छुपाते हैं और स्वाभाविक प्रगति के साथ चलते हैं।

इंटरव्यू के दौरान करण ने कहा, जब शादी की बातआती है, तो मैडम के पास टाइम कहां हैं मतलब एक्ट्रेस तेजस्वी अभी काम को लेकरकाफी व्यस्त हैं।  मीडिया को दिए एक अन्य साक्षात्कार में उन्होंने यह भी साझा किया कि वे दोनों बिग बॉस 15में मिलने के लिए नियत थे।

यही कारण था कि दोनों वर्षों से संपर्क किए जाने के बावजूद एक साथ शो करने के लिए सहमत हुए।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag