Happy Birthday Rajinikanth: दक्षिण भारत में रजनीकांत को भगवान की तरह पूजते हैं फैंस

Happy Birthday Rajinikanth,

Saurabh Dwivedi

सुपरस्टार रजनीकान्त भारतीय फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता हैं। एक्टर आज (12 दिसंबर को) अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। जो मुख्यतः तमिल एवं हिन्दी फिल्मों में अभिनय करते हैं। दक्षिण भारत से बॉलीवुड तक रजनीकांत के अभिनय का सिक्का चलता है। इन्‍हे दक्षिण भारत में खासकर तमिलनाडु मे भगवान का दर्जा दिया जाता है।

अभिनेता रजनीकांत की एक झलक देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेताब रहते है। उनकी फिल्म देखने को फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते है। अपनी फिल्मों के अभिनय कारण रजनीकांत लाखों लोगों के दिलों में राज करते हैं। ऐसे में फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। रजनीकांत ने अपने करियर में कुछ ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने उन्हें आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा दिया। रजनकांत ने बिल्ला, मुथू, चंद्रमुखी, शिवजी द बॉस, रोबोट, दरबार जैसी फिल्में की हैं।

बता दें कि रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरू के एक मराठी परिवार में हुआ था। फिल्मों के साथ-साथ रजनीकांत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। रजनीकांत अपनी पत्नी लता रजनीकांत के साथ सुखी वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag