CWG 2022: तमन्ना भाटिया से लेकर अनुपम खेर ने मीराबाई चानू को दी जीत की बधाई

भारतीय स्टार महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 के महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। उनकी इस जीत ने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। हर कोई सोशल मीडिया के जरिये मीराबाई चानू को इस शानदार जीत की बधाई दे रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बीते दिन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। भारतीय स्टार महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 के महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। उनकी इस जीत ने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। हर कोई सोशल मीडिया के जरिये मीराबाई चानू को इस शानदार जीत की बधाई दे रहा है। 

 

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का भी है। अनुपम खेर ने मीराबाई चानू का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- '2022 की #कॉमनवेल्थ गेम में मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का सीना चौड़ा किया है। पूरे विश्व में हमारा मान बढ़ाया है। हमें गर्वित किया है! आपकी यह जीत हम सबको और ख़ासकर युवाओं को प्रेरणा देगी! हार्दिक बधाई! भारत माता की जय! जय हिंद!' इसके साथ ही अनुपम खेर ने हैशटैग गोल्ड मेडल इंडिया का भी यूज किया है।

 

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने ट्वीट कर मीराबाई को बधाई दी है। तमन्ना ने लिखा- राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई हो चैंपियन मीराबाई चानू।

 

सिंगर पलक मुच्छल ने भी मीराबाई को बधाई दी है। पलक मुच्छल ने लिखा- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए पहला स्वर्ण। मीराबाई चानू ने महिला 49 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण जीता। आप पर गर्व है मीराबाई चानू। हमें सोना दिलाने के लिए धन्यवाद।

 

वहीं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी मीराबाई चानू को शुभकामनाएं दी। एक्ट्रेस ने लिखा- गोल्डन गर्ल। बधाई हो मीराबाई चानू। आप पर बहुत गर्व है। बधाई हो भारत।

calender
31 July 2022, 02:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो