Shweta Nanda के साथ रोम घूम रही हैं Gauri Khan, शेयर की तस्वीरें

गौरी अपनी बेस्टी के साथ इन दिनों रोम भ्रमण पर निकली हैं। दोनों के साथ उनके बच्चे नहीं हैं। गौरी के साथ शाहरुख फोटो में नहीं दिख रहे हैं, ना ही उनके नन्हे बेटे अबराम फोटो में दिख रहे हैं।

Janbhawana Times

शाहरुख खान (Shah rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता नंदा (Shweta Nanda) पक्की सहेलियां हैं। गौरी अपनी बेस्टी के साथ इन दिनों रोम भ्रमण पर निकली हैं। दोनों के साथ उनके बच्चे नहीं हैं। गौरी के साथ शाहरुख फोटो में नहीं दिख रहे हैं, ना ही उनके नन्हे बेटे अबराम फोटो में दिख रहे हैं।

गौरी खान फोटो में व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट शू कैरी किया है। वहीं श्वेता नंदा ने ब्लू ड्रेस पहना है और इसके साथ ब्राउन सैंडिल पहनी है। दोनों के साथ फोटो में एक और फ्रेंड दिख रही है। वहीं दूसरी फोटो में श्वेता और गौरी के अलावा 4 और लोग दिख रहे हैं। जबकि अन्य फोटो रोम कला और स्थापत्य के हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

रोम बेहद सुंदर औऱ घूमने लायक जगह है। यह इटली की राजधानी है, लेकिन इसके अलावा यह वेटिकन सिटी की भी राजधानी है। इसे दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है। इटली में घूमने लायक कई जगहें हैं। 

बता दें कि श्वेता नंदा राइटर-मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। वहीं वह अपने पति निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स ग्रुप के वर्तमान मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। उनके बेटा अगस्त्य गौरी की बेटी के साथ द आर्चीज से डेब्यू कर रहा है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag