Happy Birthday अल्लू अर्जुन: ‘फ्लावर नहीं फायर है’ अर्जुन की ये फिल्में

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। टॉलीवुड इंडस्ट्री में तो अल्लू अर्जुन एक जाना माना चेहरा है है कि, लेकिन फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के बाद हिंदी जगत में भी अल्लू अर्जुन ने अपने एक अलग पहचान बना ली है।

Janbhawana Times

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। टॉलीवुड इंडस्ट्री में तो अल्लू अर्जुन एक जाना माना चेहरा है है कि, लेकिन फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के बाद हिंदी जगत में भी अल्लू अर्जुन ने अपने एक अलग पहचान बना ली है।

अल्लू अर्जुन ने अपनी करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर फिल्म ‘विजेता’ (1985) से की थी। अल्लू अर्जुन ने अपने करियर में वैसे तो कई हिट दीं लेकिन ‘पुष्पा’ ने उन्हें अलग ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। खासकर हिंदी जगत में भी उनका बड़ा फैन वर्ग तैयार हो गया है।उनके जन्मदिन पर आपको बतातें है अल्लू अर्जुन की कुछ खास फिल्मों के बारे में ।

गंगोत्री- 2003 में अल्लू अर्जुन ने फिल्म गंगोत्री में डेब्यू किया था। और इस फिल्म के निर्देशक थे राघवेंद्र राव। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ अदिति अग्रवाल भी नजर आई थी।

आर्या- फिल्म आर्या 2004 में आई थी। फिल्म कॉलेज स्टूडेंट पर बेस्ड है। इस फिल्म के निर्देशक है सुकुमार।

वेदम- फिल्म वेदम 5 अलग-अलग लोगों की कहानी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, मनोज कुमार मांचू, अनुष्का शेट्टी और मनोज बाजपेयी भी हैं।

पुष्पा: द राइज- फिल्म पुष्पा ने अल्लू अर्जुन को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है। हिंदी जगत में इस फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आ रही है। फिल्म पुष्पा का क्रेज बड़ों से लेकर बच्चों पर आज भी छाया हुआ है। लोग पुष्पा के गानों पर डांस, वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। फिल्म पुष्षा के बाद आज हर कोई अल्लू अर्जुन का फैन है।

आज का दिन अल्लू अर्जुन और उनके फैंस के लिए बेहद खास है। उनके फैंस से लेकर कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें Birthday Wish कर रहे हैं। साथ ही अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag