Happy Birthday Varun Dhawan ! बर्थडे के दिन मिला खास सरप्राइज

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन को कौन नहीं जानता। एक्टिंग और चांद से लाखों लोगों के दिल जीतने वाले वरुण धवन का आज जन्मदिन है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन को कौन नहीं जानता। एक्टिंग और चांद से लाखों लोगों के दिल जीतने वाले वरुण धवन का आज जन्मदिन है।

जी हां वरुण धवन आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर यह बताया कि आज उनका वर्किंग बर्थडे है यानी अपने जन्मदिन के अवसर पर भी वरुण धवन अपने काम पर ही फोकस कर रहे हैं।

अपने जन्मदिन पर 5:30 बजे ही वरुण धवन उठकर अपने वैनिटी वैन पहुंचे और वैनिटी वैन से उन्होंने एक तस्वीर शेयर की और बताया कि उनका जन्मदिन आज हाथ कैसे हैं।

फोटो में यह साफ देखा जा सकता है कि उनके चारों तरफ बैलून लगे हुए है। फोटो में वरुण धवन वाइट कलर का शर्ट पहने हुए हैं और इस सिंपल लुक में वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में वरुण धवन ने लिखा कि थैंक यू फॉर द बर्थडे सरप्राइज वरुण धवन को यह सरप्राइज बेहद पसंद आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन ने लिखा कि 2022 मेरे लिए बेहद खास है इस साल मेरी फिल्म भेड़िया और जुग जुग जियो सिनेमा घर में आने वाली है।

 

वरुण धवन इन दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल की शूटिंग कर रहे हैं।

आपको बता दें साल 2012 से वरुण धवन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी उनकी पहली फिल्म थी स्टूडेंट ऑफ द ईयर जिसमें आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे।

इसके बाद उन्होंने कई सारे फिल्में की और इन लोगों को अपना दीवाना बना लिया।

वरुण धवन के फैंस इस खास मौके पर बेहद खुश है और उन्हें इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर पर बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं कुछ दिग्गज कलाकार भी वरुण धवन को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं

calender
24 April 2022, 02:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो