HBD Ekta Kapoor: एकता की बदौलत फर्श से अर्श तक पहुंचे हैं ये सितारे

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी छाप छोड़ने वाली एकता कपूर को टीवी सीरियल की क्वीन कहा जाता है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) का आज 47वां जन्मदिन है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी छाप छोड़ने वाली एकता कपूर को टीवी सीरियल की क्वीन कहा जाता है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) का आज 47वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें टीवी सितारों से लेकर फैंस तक, उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। एकता कपूर ने टेलीवजिन को एक से बढ़कर एक तो सीरियल दिये ही हैं। लेकिन अपने इन सीरियल्स के जरिए ही उन्होंने कई सितारों का करियर भी बना दिया है। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत सहित ऐसे कई सितारे हैं, जिन्हें एकता कपूर ने लॉन्च किया था और उन्हें एक नई पहचान दी थी। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

विद्या बालन (Vidya Balan)

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस विद्या बालन को लॉन्च करने वाली कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर हैं। उन्होंने विद्या को सीरियल 'हम पांच' में रोल दिया था। इसके अलावा विद्या बालन ने एकता कपूर की 'द डर्टी पिक्चर' से भी धूम मचा दिया था।

प्राची देसाई (Prachi Desai)

प्राची देसाई ने सीरियल 'कसम से' के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन इस सीरियल के लिए एक्ट्रेस को मनाने वाली कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर ही थीं।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)

सुशांत सिंह राजपूत को भी नाम और शोहरत एकता कपूर के शो से ही मिली थी। एक्टर ने सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से एक्टिंग डेब्यू किया था और इसके बाद 'पवित्र रिश्ता' के जरिए धमाकेदार फेम हासिल किया था। ये दोनों ही सीरियल एकता कपूर ने प्रोड्यूस किये थे।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani)

स्मृति ईरानी ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के जरिए लोगों पर अपनी छाप छोड़ी थी। लेकिन इस सीरियल के लिए उन्हें एकता कपूर ने चुना था। आज भी दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani)

टीवी की नागिन अनीता हसनंदानी को कौन नहीं जानता है। अनीता हसनंदानी न केवल एकता कपूर की बहुत अच्छी दोस्त हैं, बल्कि एक्ट्रेस को पहचान दिलाने वाली भी खुद एकता कपूर ही हैं। एकता कपूर ने अनीता हसनंदानी को सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' में काम दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू भी एकता कपूर की फिल्म से किया था।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

अंकिता लोखंडे इस वक्त जानी-मानी टीवी एक्ट्रेसेज में से एक हैं। अंकिता लोखंडे ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। यह सीरियल किसी और ने नहीं, बल्कि Ekta Kapoor ने प्रोड्यूस किया था।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई। उन्हें यह पहचान देने वाली कोई और नहीं एकता कपूर थीं। इसके अलावा श्वेता तिवारी एकता कपूर की कई वेबसीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

calender
07 June 2022, 12:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो