साड़ी में माधुरी और नोरा ने बिखेरा हुस्न का जलवा

बॉलीवुड धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 55 की उम्र में भी नई अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। हर कोई माधुरी को देखने को लिए बेताब रहता है। फैंस उनकी सादगी के दीवाने है।

Vishal Rana
Vishal Rana

बॉलीवुड धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 55 की उम्र में भी नई अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। हर कोई माधुरी को देखने को लिए बेताब रहता है। फैंस उनकी सादगी के दीवाने है। अपने लुक और सिंपलसिटी से माधुरी ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। हाल ही में माधुरी की कुछ ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिनको देखकर हर कोई उन पर अपना प्यार बरसा रहा है।

दरअसल ये तस्वीरे झलक दिखलाजा के सेट से सामने आई है। इतना ही नहीं उनको टक्कर देने के लिए नोरा भी साड़ी पहनकर झलक दिखलाजा के सेट पर नजर आई। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। साड़ी वाले लुक में ये दोनों अदाकार बेहद खूबसूरत लग रही है। हर कोई उनकी तस्वीर को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेकरार है।

तस्वीरों में आप देख सकते है माधुरी दीक्षित ने रेड और व्हाइट कलर की पोल्का डॉट साड़ी पहन रखी है। इस साड़ी में माधुरी बेहद कमाल की लग रही है। इसके लिए उन्होंने गोल्डन पफ्ड स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना हुआ है। इन तस्वीरों में माधुरी की सादगी देखते ही बन रही है।

वहीं बात अगर नोरा फतेही की करे तो नोरा भी साड़ी में कहर ढ़हा रही है। नोरा ने ऑरेन्ज कलर की साड़ी पहन रखी है जिसके साथ उन्होंने डीप नेक ब्लाउज पहना हुआ है। अपनी साड़ी को उन्होंने ऐसे कैरी किया है उनका ये लुक उनको काफी ग्लैमरस बना रहा है। उन्होंने अपने बालों को हाई पोनीटेल स्टाइल में बांध रखा है जो बेहद खूबसूरत बना रहा है।

calender
05 September 2022, 07:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो