माधुरी दीक्षित मां को याद कर हुई इमोशन, तस्वीर शेयर कर बयां किया अपना दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने बीते दिन यानी 12 मार्च को अपनी मां को खो दिया।

calender

बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने बीते दिन यानी 12 मार्च को अपनी मां को खो दिया। अदाकारा माधुरी दीक्षित मां को खोने के बाद काफी दुखी हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। माधुरी दीक्षित ने कुछ देर पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख फैंस के साथ भी शेयर किया है और अपनी मां को याद किया है। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की एक तस्वीर शेयर करके लिखा है कि वो भले ही इस दुनिया से चली गई हैं लेकिन वो उनकी यादों में जिंदा रहेंगी।

माधुरी दीक्षित ने अपनी मां संग एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज सुबह उठी तो आई का कमरा खाली पाया। यह बिल्कुल अवास्तविक लगता है। उन्होंने हमें जीवन को गले लगाना और उसका जश्न मनाना सिखाया। उन्होंने इतने सारे लोगों को बहुत कुछ दिया। हम उन्हें बहुत याद करेंगे लेकिन वह हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगी। हम अपनी यादों के जरिए उनके जीवन को एक साथ मनाएंगे। ओम शांति ओम।" माधुरी दीक्षित के इस इमोशनल पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

बता दें कि माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित 90 साल की थीं। बीते जून एक्ट्रेस ने अपनी मां का 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा था, "हैप्पी बर्थडे आई, वो कहते हैं कि मां अपनी बेटी की सबसे अच्छी सहेली होती है। वो बिल्कुल सही हैं।" बता दें कि माधुरी के पिता शंकर दीक्षित का निधन साल 2013 में हुआ था।

First Updated : Monday, 13 March 2023