Mika दी वोटी Akanksha Puri आज सेलिब्रेट कर रही हैं अपना BirthDay

अकांक्षा जी बधाइयां जी बधाइयां...लो अब आप सोच रहे होंगे ये क्यों...अरे आज अपने मीका पाजी के वोटी का Happy वाला बर्थडे, जो है...जी इस साल का बर्थडे उनके लिए खास है। वो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में आईं थी।

Janbhawana Times

अकांक्षा जी बधाइयां जी बधाइयां...लो अब आप सोच रहे होंगे ये क्यों...अरे आज अपने मीका पाजी के वोटी का Happy वाला बर्थडे, जो है...जी इस साल का बर्थडे उनके लिए खास है। वो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में आईं थी। वैसे अकांक्षा वोटी जी कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं...साथ ही अकांक्षा अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' में उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को काफी Impress किया था और अब वो मीका सिंह की दुल्हनिया बन चुकी हैं। आकांक्षा पुरी पर वेस्टर्न के साथ-साथ traditional dresses में भी गजब ढाती है...

बता दें कि आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। आकांक्षा की अगर आप इंस्टग्राम प्रोफाइल देखेंगे तो आपको उनकी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटो देखने को मिल ही जाएगी। फैंस भी अपने चहेती अदाकारा की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं।

आकांक्षा पुरी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी एक्टर्सेस को मात देती नजर आती हैं। उनका फैशन सेंस Top class का है। ट्रेडिशनल ड्रेस और वेस्टर्न ड्रेस दोनों में ही वो कहर ढाती हैं। फैंस उनके लुक के दीवाने हैं। बता दें कि आकांक्षा पुरी ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। इसके बाद उन्होंने 2015 में 'कैलेंडर गर्ल्स' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। फिल्मों के अलावा आकांक्षा पुरी ने पॉपुलर टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में देवी पार्वती का रोल भी किया था। देवी पार्वती के किरदार में आकांक्षा को काफी पसंद किया गया।

अगर आकांक्षा पुरी की personal life की बात करें तो वो 'बिग बॉस 13' फेम पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। शो के दौरान पारस और आकांक्षा के बीच काफी गलतफहमियां हो गई थीं, जिसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। पारस छाबड़ा के साथ आकांक्षा पुरी का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। पर कोई गल ना जी दरअसल आकांक्षा के किस्मत में मीका पाजी ही लिखे थे...तभी तो बन गई मीका पाजी जी वोटी

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag