Murali Mohapatra Death: नहीं रहे सिंगर मुरली महापात्रा, लाइव कॉन्सर्ट के दौरान निधन

Murali Mohapatra Death: नहीं रहे सिंगर मुरली महापात्रा, लाइव कॉन्सर्ट के दौरान निधन

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Murali Mohapatra Death: उड़िया गायक मुरली प्रसाद महापात्रा (Murali Mohapatra) का हार्ट अटैक (Murali Mohapatra Heart attack) के चलते निधन हो गया है। उनका निधन लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अटैक के चलते हुआ। उन्होंने 59 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है की वो रविवार रात ओडिशा के जेपोर शहर में एक कार्यक्रम में लाइव परफॉर्मेंस कर रहे थे। तभी अचानक कुर्सी पर बैठे वो नीचे गिर गए और आनन-फानन उन्हें उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुरली के बड़े भाई विभूति प्रसाद महापात्रा का भी स्टेटमेंट सामने आया है कि ‘वो लंबे समय से हृदय रोग और मधुमेह से पीड़ित थे। 

आपको बता दें कि ओडिशा के मशहूर गायक मुरली महापात्रा की मौत की खबर से हर कोई सदमे में है।

सीएम नवीन पटनायक ने जताया शोक

मुरली महापात्रा के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी अपना शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि लोकप्रिय गायक मुरली महापात्रा के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनकी मधुर आवाज हमेशा श्रोताओं के दिलों में आनंद का भाव उत्पन्न करती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

calender
04 October 2022, 11:51 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो