score Card

शादी के बंधन में बंधे 'पवित्र रिश्ता' के एक्टर Manish Naggdev और मल्लिका जुनेजा

'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'पवित्र रिश्ता' एक्टर मनीष नागदेव बीते दिन गर्लफ्रेंड मल्लिका जुनेजा के साथ शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं।

'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'पवित्र रिश्ता' एक्टर मनीष नागदेव बीते दिन गर्लफ्रेंड मल्लिका जुनेजा के साथ शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं।

मनीष नागदेव और मल्लिका जुनेजा ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की, जिसमें परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री के खास दोस्त भी शामिल हुए। उनकी शादी की तस्वीरों से सोशल मीडिया भी पटा हुआ है।

एक्टर मनीष नागदेव और मल्लिका जुनेना ने क्रिश्चन अंदाज में शादी की। दोनों ने परिवार और खास दोस्तों के बीच यह शुभ कदम उठाया। मनीष नागदेव की दुल्हन यानी मल्लिका जुनेजा ने घुटनों पर बैठकर मनीष नागदेव को अंगूठी पहनाई।

इससे जुड़ा उनका वीडियो एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था। बता दें कि मनीष नागदेव और मल्लिका जुनेजा की शादी में सितारों की भी महफिल सजी।

उनकी शादी में काम्या पंजाबी, शलभ डांग, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शिरकत करने पहुंचे। मनीष नागदेव और मल्लिका जुनेजा की शादी के लिए दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया गोवा पहुंचे। उन्होंने मनीष के साथ-साथ बाकी परिवार वालों के साथ भी जमकर एंजॉय किया।

calender
10 June 2022, 01:34 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag