एक्ट्रेस राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाल ही में एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपने पति आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे, तो अब उन्होंने पैसे और गहने चोरी के साथ प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है।

Saurabh Dwivedi

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी ही रहती हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हो गया था, तब से वह अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपने पति आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे, तो अब उन्होंने पैसे और गहने चोरी के साथ प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। फिलहाल आदिल पर 504, 506, 323 और 406 की चार धाराएं लगाई गई हैं, जिसके तहत पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। आदिल अभी ओसिवारा  के पुलिस स्टेशन में हैं। उनके फ़ोन जब्त कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

एक्ट्रेस ने इंस्टग्राम पर ऑडियो जारी करते हुए इसकी पुष्टि की है कि आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने ये भी बताया की बीते सोमवार को मैंने यानी अभिनेत्री राखी सावंत ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

Rakhi Sawant ने पति Adil पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि आदिल का क्रिमिनल रिकॉर्ड है और वह दो दिन जेल में भी रह चुके हैं। यही नहीं, राखी सावंत ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा था कि आदिल ने उनके पेट में लात भी मारी। राखी ने यह भी कहा कि आदिल का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। वह तनु नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag