Raj Kumar Rao Birthday: राजकुमार राव ने बॉलीवुड में बहुत कम समय में बनाई पहचान

Raj Kumar Rao Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम समय उन्होंने बहुत कुछ हासिल कर लिया है। संजीदा अभिनेताओं में एक नाम राजकुमार राव का भी शामिल है। राजकुमार का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव मे हुआ था।

Janbhawana Times

Raj Kumar Rao Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम समय उन्होंने बहुत कुछ हासिल कर लिया है। संजीदा अभिनेताओं में एक नाम राजकुमार राव का भी शामिल है। राजकुमार का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव मे हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गुड़गांव से पूरी करने के बाद, राजकुमार ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद राजकुमार ने एफटीआई पुणे से भी पढ़ाई की और मुंबई शिफ्ट हो गए।

जब राजकुमार दसवीं में थे तभी से उनके अंदर एक्टिंग का कीड़ा पलने लगा था। बॉलीवुड में राजकुमार ने फिल्म लव सेक्स और धोखा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में राजकुमार के अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके बाद राजकुमार राव को एक के बाद एक कई फिल्में मिलनी लगी।

राजकुमार ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी है, जिसमें रागिनी MMS, शैतान, काय पो चे, शाहिद, शादी में जरूर आना, स्त्री, जजमेंटल है क्या, रूही अफ़जाना आदि शामिल है। राजकुमार को फिल्म काय पो चे के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर का पुरस्कार मिल चूका है। तो वहीं फिल्म शाहिद’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।

राजकुमार राव के पसर्नल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 15 नवंबर, 2021 को अभिनेत्री पत्रलेखा से शादी की। दोनों खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं। वहीं राजकुमार राव की वर्कफ़्रंट की बात करें तो वेव जल्द ही फिल्म 'भीड़' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में अभिनय करते नजर आएंगे।

बता दे की बॉलीवुड के सुपरस्टार राजकुमार राव, राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी और सिकंदर खेर स्टारर फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग का टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag