फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में Ranveer Singh और Arjun Kapoor किया अपने नाम

एक्टर रणवीर सिंह को बीते शनिवार को दुबई में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में दशक के सुपरस्टार से सम्मानित किया गया

Saurabh Dwivedi

हाल ही में दुबई में आयोजित फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड्स में वाहवाही बटोरने के बाद अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह दोनों ने अपना आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में शहनाज़ गिल, जान्हवी कपूर, तेजस्वी प्रकाश, मानुषी छिल्लर, वाणी कपूर, सनी लियोन, हेमा मालिनी, मनीष पॉल, राखी सावंत, तमन्ना भाटिया, भारती सिंह, कनिका कपूर, शारवरी वाघ, आयुष्मान खुराना सहित कई हस्तियों ने भाग लिया था।

 

रणवीर को 'दशक के सुपरस्टार' का अवॉर्ड मिला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया, "दशक के सुपरस्टार! मेरी सिनेमाई यात्रा को शानदार बताने के लिए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट को धन्यवाद। अपने माता-पिता और स्क्रीन आइडल की उपस्थिति में यह पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। रणवीर ने एक इमोशनल स्पीच भी दी थी, "मैं वादा करता हूं कि मैं अपने जीवन के अंत तक मनोरंजन करता रहूंगा... मैं आपके सामने खड़ा एक चमत्कार हूं।" उन्होंने यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा को उन पर विश्वास करने और उनकी खोज करने के लिए पुरस्कार समर्पित किया। रणवीर ने कहा, "जब किसी ने नहीं किया तो उन्होंने मुझ पर चांस लिया और कहा 'मुझे अपना अगला शाहरुख मिल गया है।" भाषण के दौरान उनके पूरे परिवार की आंखों में आंसू आ गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag