Bear Grylls के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आएंगे Ranveer Singh

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही बियर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आने वाले हैं।

Janbhawana Times

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही बियर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शो का एक प्रोमो शेयर करते हुए दी है।इस प्रोमो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा-'जंगल में मंगल! रणवीर वर्सेज वाइल्ड, रोमांचकारी रोमांच से भरपूर एक इंटरैक्टिव स्पेशल इज़ कमिंग सून।'

 

शो के इस प्रोमो में जंगल का सीन है और बैकग्राउंड में पहले तो रणवीर की आवाज आती है, बाद में वह बहुत डरे हुए और खतरनाक जानवरों से बचकर भागते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ बियर ग्रिल्स नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणवीर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। इस प्रोमो के सामने आते ही फैंस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ही प्रसारित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इस शो के लिए साल 2021 में सर्बिया गए थे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो