गलवान को लेकर ऋचा चड्ढा ने किया सेना का अपमान, भाजपा ने साधा निशाना

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा हमेशा सर्खियों बनी रहती है वे हमेशा किसी न किसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया देती रहती है और ऐसे में उनकी काफी तारीफ होती है। लेकिन आपको बता दे कि अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है

calender

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा हमेशा सुर्खियों बनी रहती है वे हमेशा किसी न किसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया देती रहती है और ऐसे में उनकी काफी तारीफ होती है। लेकिन आपको बता दे कि अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है जो विवादित मुद्दा बन गया है और वे इसमें बूरी तरह से फंस गई है। इस एक्ट्रेस पर भारतीय सेना के अपमान का आरोप लगा है। हाल ही में ऋचा चड्ढा ने सेना को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें फैंस उस पर भड़क रहे है।

लोगों का कहना है कि भारतीय सेना ने गलवान घाटी में चीनी सेना से बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी और अभिनेत्री ने न सिर्फ उनकी बहादुरी का बल्कि देश की सेना का मजाक उड़ाया है। सोशल मीडिया पर तो ऋचा चड्ढा का मजाक उड़ ही रहा है। इस पर भाजपा ने भी उन पर निशाना साधते हुए बोले कि  बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह ने ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट को शर्मनाक बताया और कहा कि इस तरह से हमारे सशस्त्र बलों का अपमान किया जाना सही नहीं है। 

BJP ने साधा निशाना

इसके अलावा भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होने ऋचा चड्ढा को 'थर्ड ग्रेड' एक्ट्रेस बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। वीडियो शेयर कर उन्होने कैप्शन में लिखा कि रिचा चड्ढा जैसी 'थर्ड ग्रेड' बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। ऋचा चड्ढा कांग्रेस और राहुल गांधी की उपासक हैं इसलिए उनकी इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। मैं मुंबई पुलिस से उनके ख़िलाफ कानूनी कार्रवाई की माँग करता हूँ।

First Updated : Thursday, 24 November 2022