Shahid Kapoor और Nora Fatehi ऑनस्क्रीन मचाएंगे धमाल!

बॉलीवुड और या फिर साउथ इंडस्ट्री में बनने वाली फिल्मों में फ्रेश जोड़ियों को देखने के लिए दर्शक भी बेताब रहते हैं।

Janbhawana Times

बॉलीवुड और या फिर साउथ इंडस्ट्री में बनने वाली फिल्मों में फ्रेश जोड़ियों को देखने के लिए दर्शक भी बेताब रहते हैं। ऐसा ही इस बार भी देखने को मिलने वाला है।

बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं।

यह इसलिए है क्योंकि दोनों स्टार्स के बीच एक बात कॉमन है और वो है डांस। दोनों ही अपने-अपने डांस को लेकर चर्चा में रहते हैं। नोरा और शाहिद ने एक इवेंट में साथ में परफॉर्म किया जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया।

जबसे शाहिद कपूर और नोरा फतेही ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है, तभी से फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि क्या दोनों ने किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।

दोनों स्टार्स के फैंस शाहिद और नोरा को एक साथ प्रोजेक्ट में देखने के लिए बेताब हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कमेंट किया, 'उन्हें साथ में फिल्म बनानी चाहिए।' तो दूसरे यूजर ने कहा, 'हां शाहिद कपूर और नोरा को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हूं।' वहीं दूसरी ओर दर्शकों ने शाहिद और नोरा को परफॉर्म करते हुए देखने के बाद दोनों की जमकर तारीफ की।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag