Shilpa Shetty ने बेटे वियान के जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत वीडियो

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान आज दस साल के हो गए हैं। शिल्पा शेट्टी ने वियान के जन्मदिन पर एक ख़ूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान आज दस साल के हो गए हैं। शिल्पा शेट्टी ने वियान के जन्मदिन पर एक ख़ूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है। इस वीडियो में वियान के बचपन से लेकर अब तक की कुछ खूबसूरत पलों की तस्वीरें है जिसका वीडियो बनाकर शिल्पा ने फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही शिल्पा ने एक नोट भी लिखा है। शिल्पा ने लिखा-'वियान तुम आज 10 साल के हो गए हो। समय कितना जल्दी बीतता जा रहा है कुछ पता ही नहीं चलता। मैं बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं कि तुम जैसे स्मार्ट, हैंडसम और केयरिंग बच्चे की मैं मां हूं। पापा और मां आपको बहुत प्यार करते हैं। हम दोनों की तरफ से तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मेरा बच्चा वियान।'

 

शिल्पा के इस पोस्ट के जरिये फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां उनके बेटे वियान को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने बेटे वियान की तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

शिल्पा शेट्टी ने 22 नवम्बर , 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी और 21 मई, 2012 को उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया था। इसके बाद 15 फरवरी, 2020 को शिल्पा दोबारा मां बनी। उनके यहां सेरोगेसी के माध्यम से बेटी समीषा का जन्म हुआ। शिल्पा अपने बच्चों से बहुत प्यार करती हैं और अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं।

calender
21 May 2022, 04:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो