शिवांगी जोशी हुई अस्पताल में भर्ती, किड़नी में हुआ इनफेक्शन, इंस्टाग्राम पर फैंस को दी जानकारी

Shivangi Joshi Health Update: ये रिस्ता क्या कहलाता है, फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की किडनी में इन्फेक्शन हो गया है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेल्थ की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दिया है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Shivangi Joshi Kidney Infection: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लोकप्रिय शो में नायरा का रोल प्ले करके घर-घर में मशहूर हुई शिवांगी जोशी कोई पहचान की मोहताज नहीं है। नायरा उर्फ शिवांगी जोशी को दर्शकों ने खूब सराहा है।

शिवांगी जोशी पर उनके फैंस खूब प्यार लुटाते है। ऐसे में मशहूर टीवी एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बूरी खबर सामने आई है।दरअसल टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की किड़नी में इनफेक्शन हो गया है, हालांकि वह अस्पताल में है और सुरक्षित है। वही फैंस उनके जल्दी ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहें हैं।

शिवांगी हुई किडनी इन्फेक्शन का शिकार

दरअसल, टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की किडनी में इन्फेक्शन हो गए है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया हैं, इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अपनी हेल्थ की जानकारी एक फोटे के माध्यम से दी है, शिवांगी द्वारा शेयर किए गए फोटों में वह मुसकराते हुए बेड पर लेटे पोज देते हुए नजर आरही है। फिलहाल एक्ट्रेस का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपना हेल्थ अपडेट दिया है, हॉस्पिटल के बेड पर लेटी शिवांगी मुस्कराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं.

शिवांगी ने फोटो शेयर करके दी हेल्द की जानकारी

मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर असप्ताल से एक फोटो शेयर करते हुए अपनी हेल्थ के बारें में अपने फैंस को जानकारी दी है साथ ही एक्ट्रेस ने अपने द्वारा शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है, हाय एवरीवन, कुछ दिनों से मैं किड़नी में इनफेक्शन के कारण पीड़ित हूं, लेकिन मैं आपको बताना चाह रही हूं की, मैं अपने परिवार और दोस्त, और डॉक्टरों की मदद से और ईश्वर की कृप्या से अब मैं बेहतर महसूस कर रहीं हूं। आपको भी अपने सेहत का ख्याल रखना होगा और खूद को हाइड्रेटेड भी रखना होगा, सभी फैंस को मेरा प्यार, मैं जल्द ठीक होकर एक्शन के साथ वापस लौटूंगी, आप सब को मेरा बहुत सारा प्यार”

 

शिवांगी जोशी जल्द ही नए टीवी शो बेकाबू में नजर आएगी

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ये रिस्ता क्या कहलाने के बाद अब नए टेलीवीजन शो बेकाबू में नजर आने वाली है। हालांकि लोकप्रिय शो ये रिस्ता क्या कहलाता है में नायरा के किरदार में शिवांगी जोशी को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। ऐसे में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को बेकाबू में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें है। आपको बता दें की शिवांगी जोशी ये रिस्ता क्या कहलाता है टीवी शो के अलावा रियालिटी शो खतरों का खिलाड़ी 12 के साथ-साथ बालिका वधू 2 में भी नजर आ चुकी है।

कैसी है एक्ट्रेस की बेकाबू शो की कहानी

कलर्स का नया शो बेकाबू में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी जल्द ही नजर आने वाली है। इस शो में शिवांगी जोशी के साथ ईशा सिंह और बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट के साथ-साथ फोजपूरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी लीड रोल में नजर आएगी। आपको बता दें की यह शो 18 मार्च से कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही बेकाबू की कहानी की बात करें तो यह शो एक फैंटसी रिवेंज ड्रामा है, जिसमें परियो और राक्षसों की दुशमनी की कहानी दिखाई जाएगी। बेकाबू सिरियल एकता कपूर द्वारा निर्देशित किया है जिसे कलर्स चेनल पर 18 मार्च  से दिखाय जाएगा, इस शो को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।

calender
16 March 2023, 12:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो