Khatron Ke Khiladi 12 के सेट पर धक्कामुक्की का शिकार हुईं शिवांगी जोशी

रोहित शेट्टी के सुपरहिट शो खतरों के खिलाड़ी 12 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रोहित शेट्टी ने आज से अपने इस शो की शूटिंग का आगाज कर दिया है।

Janbhawana Times

रोहित शेट्टी के सुपरहिट शो खतरों के खिलाड़ी 12 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रोहित शेट्टी ने आज से अपने इस शो की शूटिंग का आगाज कर दिया है।

इसी बीच शिवांगी जोशी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस वीडियो में शिवांगी जोशी के साथ एक अनजान शख्स धक्कामुक्की करती नजर आ रहा है।

धक्कामुक्की की वजह से शिवांगी जोशी काफी परेशान हो गईं। इसी बीच रोहित शेट्टी शिवांगी जोशी को बचाने के लिए वहां पहुंच गए। रोहित शेट्टी के आते ही शिवांगी जोशी के तो तेवर ही बदल गए। जिसके बाद रोहित शेट्टी और शिवांगी जोशी ने मिलकर इस शख्स को भगा दिया।

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 12 को प्रमोट करने के लिए ये वीडियो बनाई गई है। हालांकि इस वीडियो ने शिवांगी जोशी के फैंस को डरा दिया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag