सिंगर Jubin Nautiyal का हुआ एक्सिडेंट, सिर और कोहनी में लगी चोट

बॉलीवुड जगत से दुखद खबर सामने आ रही है मशहूर सिंगर जुबीन नौटियाल एक दुर्घटना का शिकार हो गए है जिसमे उनको सिर और कोहनी में चोट आई है। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है यह सिर्फ एक हादसा था जिससे उनको काफी चोटें आई है।

Vishal Rana
Vishal Rana

बॉलीवुड जगत से दुखद खबर सामने आ रही है मशहूर सिंगर जुबीन नौटियाल एक दुर्घटना का शिकार हो गए है जिसमे उनको सिर और कोहनी में चोट आई है। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है यह सिर्फ एक हादसा था जिससे उनको काफी चोटें आई है। सूत्रों के मुताबिक जुबीन सीडियों से फिसलकर गिर गए जिसके चलते उनके सिर और कोहनी में गंभीर चोट लगी।

इसके बाद उनको मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। बता दे, उनको सीधे हाथ की कोहनी में चोट लगी है जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके हाथ को तुरंत ऑपरेट किया और उनको अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है। फिलहाल उनको अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है और उनको अभी सीधे हाथ को ज्यादा ना चलाने की हिदायत दी गई है।

अभी तक इसको लेकर जुबीन की तरफ से कोई स्टेटमेंट जारी नही किया गया है लेकिन स्पॉटबॉय ने जानकारी दी है कि, जुबीन दुर्घटना ग्रस्त हो गए है और उनके सिर, कोहनी और पसलियों में चोट आई है। इससे पहले जुबीन को मुंबई के एक एयर पोर्ट पर स्पॉट किया गया था बताया जा रहा है कि इस दौरान वे उत्तराखंड अपने घर के लिए निकल रहे थे।

तस्वीरों में उनके हाथ पर प्लास्टर बंधे हुए देखा गया था। वहीं अब उनके एक्सिडेंट की खबरे सामने आने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है जिसके बाद सब उनके जल्दी से ठीक होने की कामना कर रहे है। चोट की खबर मिलते ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका हालचाल जाना और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें..............

बंगालियों पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी पर परेश रावल ने मांगी माफी

calender
02 December 2022, 05:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो