Anil Kapoor Birthday: सोनम कपूर ने अनिल कपूर को दी जन्मदिन की बधाई देते हुए शेयर की अनदेखी तस्वीर

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन सिलेब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए कई अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

calender

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन सिलेब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर की लाडली बेटी व अभिनेत्री सोनम कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। 

सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में अनिल कपूर अपने पोते यानी सोनम कपूर के बेटे वायु को गोद में लेकर खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में अनिल कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा-'इस दुनिया के सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आई लव यू। आप सबसे बेस्ट और सर्वश्रेष्ठ हैं। आप जो कुछ भी हमारे लिए करते हैं, वैसा ही प्यार सभी के पास होना चाहिए। लव यू डैडी।'

 

बता दें कि सोनम कपूर ने इंस्टग्राम पर कुल 9 तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में उनके परिवार के खास पलों को देखा जा सकता है। First Updated : Saturday, 24 December 2022

Topics :