KL Rahul की दुल्हन बनने पर अब एक्ट्रेस ने खुद दिया ये रियेक्शन

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) अक्सर अपने रिलेशनशिप और अपनी अफवाहों वाली शादी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

Janbhawana Times

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) अक्सर अपने रिलेशनशिप और अपनी अफवाहों वाली शादी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिन खबरें सामने आईं कि अथिया और केएल राहुल अगले 3 महीने में शादी होने वाली हैं। इस पर एक्ट्रेस ने खुद जानकारी दी हैं। 

 Athiya Shetty ने तोड़ी चुप्पी- 

अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर करके बताया कि आखिर उनकी शादी की वायरल खबरों में कितनी सच्चाई है।  अथिया ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आशा करती हूं कि मैं इस वेडिंग में इनवाइटेड रहूं, जो 3 महीनों में होने वाली है। इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी बनाई है। 

 Athiya की शादी को लेकर बोले सुनील शेट्टी- 

अथिया शेट्टी से पहले उनके पिता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने अपनी बेटी की शादी की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि अथिया की शादी की कोई प्लानिंग नहीं है और ना ही कोई तैयारी चल रही है।    

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag