Hollywood में एंट्री लेंगे धनुष, सामने आया फर्स्ट लुक

साउथ सुपरस्टार धनुष पिछले दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में बने रहे. अब एक बार फिर से धनुष लाइमलाइट में छा गए हैं. इसके पीछे की वजह है उनका हॉलीवुड डेब्यू।

Janbhawana Times

साउथ सुपरस्टार धनुष पिछले दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में बने रहे. अब एक बार फिर से धनुष लाइमलाइट में छा गए हैं. इसके पीछे की वजह है उनका हॉलीवुड डेब्यू।

धनुष जल्द ही हॉलीवुड में भी दिखाई देने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने अपने Instagram पर एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित फिल्म द ग्रे मैन का लुक साझा किया है, जिसमें धनुष दिखाई दे रहे हैं।

जी हां, साउथ के सुपरस्टार धनुष द ग्रे मैन से हॉलीवुड एंट्री करने वाले हैं। इस फिल्म को एंथनी और जो रूसो निर्देशित कर रहे हैं. ये फिल्म 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से शेयर की गई फोटो में धनुष एक कार के ऊपर दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनके चेहरे पर खून भी नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'द ग्रे मैन में धनुष का पहला लुक।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस का रिएक्शन भी आना शुरू हो गया है। एक फैन ने कमेंट किया, 'पूरे भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

एक अन्य ने कहा, 'हमारा हीरो वापस आ गया है।' जबकि एक ने लिखा, "धनुष एक सुपरहीरो लैंडिंग पोज दे रहे हैं।'

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag