खत्म हुआ इंतजार! इस दिन आएगा पुष्पा का दूसरा पार्ट

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म को न केवल दक्षिण में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी काफी पसंद किया गया था।

इसके गानों और डायलॉग्स ने भी दर्शकों को हैरान कर दिया था। नतीजतन फिल्म इतनी लोकप्रिय हुई कि दर्शकों को अब इसके दूसरे भाग 'पुष्पा 2: द रूल' का बेसब्री से इंतजार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म अब अगस्त तक फ्लोर पर जाएगी। इस 6 महीने से अधिक के शेड्यूल में कई एक्शन दृश्यों की शूटिंग की जाएगी। कहा जा रहा है कि ये एक्शन सीक्वेंस भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे महंगे दृश्यों में से एक होंगे।

इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन पर काम किया जाएगा। यानी फिल्म के अब 2023 के मिड में रिलीज होने की उम्मीद है।" खबरें आ रही हैं कि अल्लू अर्जुन ने अपने करीबी सलाहकारों और साथियों को भाषा समझने के लिए तमिलनाडु की सीमा और चित्तूर के पास एक ग्रामीण इलाके में भेजा है।

दूसरे भाग में अल्लू अर्जुन द्वारा निभाए गए किरदार 'पुष्पा' की फहद फासिल द्वारा निभाए गए किरदार 'बनवार सिंह शेखावत' से टक्कर होने वाली है।

calender
29 June 2022, 02:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो