TRP List 21th Week 2022: अनुपमा के आगे खराब हुई इमली और नागिन 6 की हालत

टीवी सीरियल के चहेतों को गुरुवार का बेसब्री से इंतजार होता है। इसी दिन BARC की ओर से लोगों के फेवरेट शोज का रिपोर्ट कार्ड जो सामने आता है।

Janbhawana Times

टीवी सीरियल के चहेतों को गुरुवार का बेसब्री से इंतजार होता है। इसी दिन BARC की ओर से लोगों के फेवरेट शोज का रिपोर्ट कार्ड जो सामने आता है। साल 2022 के 21वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट (TRP List 21th Week 2022) का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा था।

लिस्ट सामने आ चुकी है और एक बार से रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इस बार भी स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupama) ने अपना दमखम दिखा दिया है। टीआरपी लिस्ट में अनुपमा ने बाजी मार ली है लेकिन इस बार नागिन 6 और इमली जैसे टीवी शोज की हालत पस्त नजर आ रही है।

1. अनुपमा

2. गुम है किसी के प्यार में/ ये रिश्ता क्या कहलाता है

3. ये है चाहतें

4. कुमकुम भाग्य/ इमली

5. कुंडली भाग्य

आने वाले दिनों में टीवी पर कई रिएलिटी शोज दस्तक देने वाले हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि रूपाली गांगुली के अनुपमा को इन शोज से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इंडियन आइडल, खतरों के खिलाड़ी, झलक दिखला जा और बिग बॉस ओटीटी जैसे शोज एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने आ रहे हैं। भले ही यह शो अनुपमा की गद्दी ना छिन पाए लेकिन बाकी शोज के लिए तो यह मुसीबत का सबब जरूर बनेंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag