जब Malaika Arora बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor संग निकलीं डिनर डेट पर

हाल ही में बॉलीवुड के सबसे फेमस लवबर्ड में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को हाल ही में डिनर डेट पर मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

Malaika-Arjun: हाल ही में बॉलीवुड के सबसे फेमस लवबर्ड में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को हाल ही में डिनर डेट पर मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। बीती रात भी दोनों एक साथ समय बिताते हुए नजर आए। शनिवार की रात मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डिनर डेट पर निकलीं।  इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे हैं। मलाइका ने ब्लैक कलर के डीप नेक टॉप के साथ ब्लैक ओवरसाइज्ड ब्लेजर और लेदर पैंट को कैरी किया है। इसके साथ अभिनेत्री ने न्यूड मेकअप और खुले बालों से अपना लुक कंप्लीट किया है। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन भी ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम दिखे।

मलाइका और अर्जुन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है।

इन दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही फिल्म 'कुत्ते' और 'द लेडी किलर' में नजर आने वाले हैं। वहीं मलाइका 'द अरोड़ा सिस्टर्स' सीरीज में बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

calender
13 November 2022, 04:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो