जिसकी वजह से सब अनफॉलो किए जाने की अलटकों के बीच तृषा कृष्णन ने थलापति विजय के बर्थडे पर लिखा स्पेशल नोट

22 जून को थलापति विजय के फैंस और उनके चाहने वालों ने उनका 52वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया. लेकिन विजय के जन्मदिन पर ये अटलकें फैली कि तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर एक्टर को अनफॉलो कर दिया है और एक्टर को जन्मदिन की बधाई भी नहीं दी है.

calender

मुंबई: 22 जून को थलापति विजय के फैंस और उनके चाहने वालों ने उनका 52वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया. लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा देखने को मिली कि एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने एक्टर को जन्मदिन की बधाई क्यों नहीं दी. ऐसा इसलिए भी क्योंकि पिछले कुछ सालों से तृषा, थलापति विजय के जन्मदिन पर हमेशा कुछ न कुछ पोस्ट जरूर करती है. लेकिन इस बार एक्ट्रेस की चुप्पी ने मामले को अलग ही मोड़ दे दिया. 

इतना ही नहीं, थलापति विजय के जन्मदिन पर ये अटलकें भी फैली कि तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर एक्टर को अनफॉलो कर दिया है. वहीं इन सभी खबरों पर पूर्ण विराम लगाते हुए तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विजय के लिए एक स्पेशल बर्थडे पोस्ट शेयर किया है. उस पोस्ट में एक्ट्रेस ने क्या लिखा चलिए जानते है. 

बर्थडे पोस्ट में की क्या खास 

सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में देखा जा सकता है कि तस्वीर में एक्टर विजय और तृषा एक साथ नजर आ रहे है. विजय के सामने कई सारे केक एक टेबल पर रखे हुए है और तृष्णा उनकी और प्यार से देखती हुई नजर आ रही है. वहीं पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने तृषा को बर्थडे विश करते हुए लिखा "उस इंसान को जन्मदिन की बधाई, जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास और सार्थक लगता है." 

फैंस ने किया रिएक्ट 

वहीं जैसे ही ये पोस्ट सामने आई तो फैंस कमेंट सेक्शन में दोनों पर जमकर प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "आप दोनों को हमेशा ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें". वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा "आज स्कूल में टॉपिक था: स्टूडेंट्स पूछ रहे थे कि टेबल पर 5 केक क्यों रखे हैं". 

क्या दोनों के बीच है कोई खास रिश्ता?  

बता दें, लंबे समय से विजय और तृषा तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है. फिल्म 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवी' जैसे कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. हालांकि फिल्मों के अलावा दोनों पिछले कुछ महीनों से दोनों के ऑफ स्क्रीन रिश्ते को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है. वहीं तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद तृषा के थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने की खबरों ने दोनों के रिश्ते को और हवा दे दी थी. हालांकि इन अफवाहों और अटकलों के बावजूद विजय और तृषा की ओर से इस बारे कोई भी प्रतिक्रिया नहीं द गई हैं.  First Updated : Wednesday, 24 June 2026