Best Mental Health Movies: बॉलीवुड की यह फ़िल्में मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से लड़ना सिखाती हैं, आपको भी जरूर देखनी चाहिए

मेंटल हेल्थ से जुड़ी यह फ़िल्में आपको बेहद ही पसंद आएंगी, आपको जरूर देखनी चाहिए।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • यह फिल्म आपको काफी भावुक भी कर सकती है।

मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं अक्सर लोगों को फेस करनी पड़ती हैं। लेकिन इसके बारे में बात करने को कहा जाए तो लोग उसे बड़ी ही अजीबोगरीब नज़रों से देखते हैं। हमें सेहत के साथ - साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। जोकि बेहद ही जरूरी होता है। इसलिए मेंटल हेल्थ से जुड़े ऐसे ही मुद्दों को जागरूक करने के लिए बॉलीवुड ने इस विषय से जुड़ी फ़िल्में भी बनाई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dear Zindagi (@dearzindagifilm)

* डियर जिंदगी

यह फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म को गौरी शिंदे के निर्देशन में बनाया गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और सुपरस्टार शाहरुख़ खान नज़र आये थे। इस फिल्म की पूरी कहानी कायरा नाम की एक लड़की के ऊपर थी जिसकी भूमिका आलिया भट्ट ने निभाई।

इस फिल्म में शाहरुख़ खान कायरा के साइकेट्रिस्ट का रॉल अदा कर रहे हैं। फिल्म में कायरा को शाहरुख़ लाइफ की परेशानियों से लड़ना और ज़िंदगी जीना सिखाते हैं। यह कहानी इस फिल्म के टाइटल से मेल खाती है। इस फिल्म को एक बार जरूर देखें। 

* हीरोइन

इस फिल्म में करीना कपूर अहम भूमिका में नज़र आती हैं। जिनकी एक मेंटल हेल्थ की समस्या है। यह फिल्म मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में यह दिखाया गया है की कैसे मेंटल प्रॉब्लम से खुद लड़ा जा सकता है। इस फिल्म में दिखाया गया है की कैसे एक एक्ट्रेस जिसकी भूमिका करीना कपूर ने निभाई है उसे बाईपोलर डिस्आर्डर (bipolar disorder) होने के बावजूद भी अपनी फिल्मों में काम करती हैं।

इस फिल्म में फिल्मों में काम करने वाले सितारों की मेंटल कंडीशन के बारे में दिखाया गया है। जिसमें यह भी बताया जाता है की एक्टर्स के पास सब कुछ होने के बावजूद भी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। 

* तमाशा

इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने काम किया है। इसमें वेद की भूमिका निभाने वाले रणवीर कपूर को एक मेंटल हेल्थ से जुडी प्रॉब्लम होती है। वह अपने मन की जो चीज़े करना चाहता है वह समाज द्वारा बनाई परंपराओं के कारण से नहीं कर पाता है। लेकिन वह इन सभी समस्याओं का सामना करता है और आगे बढ़ता है। यह फिल्म कमाल की है। 

* बर्फी

इस फिल्म में रणवीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा बड़ी ही उम्दा भूमिका निभाई है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसी लड़की की भूमिका अदा की है जो ऑटिज्म से पीड़ित है। उसे रणवीर कपूर का साथ मिलता है और दोनों साथ मिलकर अपना प्यार भरा सफर तय करते हैं। यह फिल्म आपको काफी भावुक भी कर सकती है। 

calender
03 May 2023, 02:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो