Met Gala 2023: केरल में तैयार किया गया था मेट गाला का रेड कारपेट, जानिए क्या है इसकी खासियत?

साल 2023 का मेट गाला इवेंट इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। जहाँ सभी सेलेब्स ने अपना जलवा बिखेरा तो वहीं रेड कारपेट की भी चर्चाएं बानी रहीं। यह कारपेट केरल में तैयार किया गए था जिसकी काफी खास बातें आज हम आपको बताएंगे।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • इस रेड कारपेट को केरल की Neytt by Extraweave नामक कंपनी ने बनाया है

साल 2023 में मेट गाला इवेंट मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट (Event Metropolitan Museum of Art Costume Institute) न्यूयॉर्क में आयोजितकिया गया था। इस बार एक से बढ़कर एक सेलेब्स ने इसमें भगा लिया। जहां सभी ने रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। यही नहीं मेट गाला भारतीय स्लेबस के लिए शानदार रहा। 

इस साल मेट गाला 2023 की थीम की यदि बात करें तो 'थीम कार्ल लेगरफेल्ड ए लाइन ऑफ ब्यूटी' (Theme Karl Lagerfeld A Line of Beauty) बता दें, की इस थीम के जरिये सभी ने मशहूर जर्मनी के फैशन डिजाइनर को ट्रिब्यूट दिया गया है। इस बार मेट गाला के लिए रेड कारपेट केरल में तैयार किया गया था। 

यह रही रेड कारपेट की खास बात

मेट गाला का रेड कारपेट अपनी सबसे अहम भूमिका निभाता है। जिसको देखने में भी तो खास होना चाहिए। इसलिए इस बार का रेड कारपेट केरल के एक डिजाइन हाउस ने तैयार किया है। जिसकी जानकारी खुद फैशन इन्फ्लुएंसर मासूम मीनावाला मेहता (Fashion Influencer Masoom Meenawala Mehta) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर मेट गाला की फोटो सांझा करते हुए कैप्शन में लिखा - 'मेड इन इंडिया', यही नहीं उन्होंने केरल की उस कंपनी कोभी टैग किया जहाँ इसको तैयार किया गया है। 

इस रेड कारपेट को केरल की Neytt by Extraweave नामक कंपनी ने बनाया है। कारपेट को 'कंटेम्पररी' नाम दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें की इस कारपेट को बनाने में पूरे 60 दिनों का वक़्त लगा है। जिसको सिस्ल से बनाया गया है। खास बात यह है की इस कारपेट को बनाने वाली कंपनी ने पिछले साल 2022 में भी मेट गाला के लिए कारपेट तैयार किया था। 

met gala red carpet
यह रही रेड कारपेट की खास बात Instagram

रेड कारपेट पर सितारों ने की कमला की एंट्री 

बता दें, साल 2019 में कार्ल का देहांत हो गया था। मेट गाला 2023 की थीम "कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी" इस साल उन्हीं को समर्पित थी। इस फैशन इवेंट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, नताशा पूनावाला, ईशा अंबानी, दीपिका पादुकोण ने अपने लुक से सभी को दीवाना बना दिया था। हर साल की ही तरह इस साल भी सभी सितारों ने अपना जलवा बिखेरा और रेड कारपेट पर चार- चाँद लगा दिए। 


 

calender
03 May 2023, 12:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो