अभिनेता शक्ति कपूर की हुई मौत? अफवाहों पर भड़के एक्टर, कहा ‘मैं अभी जिंदा हूं...’
मौत की अफवाहों के बीच आखिरकार शक्ति कपूर को खुद सामने आना पड़ा। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया। वीडियो में शक्ति कपूर ने साफ कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें कुछ नहीं हुआ है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की तेज रफ्तार के बीच कभी-कभी ऐसी अफवाहें भी उड़ जाती हैं जो फैंस का दिल दहला देती हैं। इस बार बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर झूठी मौत की खबरों का शिकार हो गए। पिछले कुछ घंटों से इंटरनेट पर उनकी मौत को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रही थीं। इससे उनके चाहने वाले परेशान हो गए थे।
वीडियो शेयर कर तोड़ी चुप्पी
आपको बताते चलें कि मौत की अफवाहों के बीच आखिरकार शक्ति कपूर को खुद सामने आना पड़ा। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया। वीडियो में शक्ति कपूर ने साफ कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें कुछ नहीं हुआ है।
जितनी भी खबरें चल रही हैं, सब झूठी हैं। उनके इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। हजारों लोग लगातार उनके लिए दुआ कर रहे थे। वीडियो में शक्ति कपूर ने फैंस को भरोसा दिलाया कि वे 'पूरी तरह फिट और तंदुरुस्त' हैं।
उन्होंने ऐसे लोगों पर गुस्सा जाहिर किया जो बिना सोचे-समझे झूठी खबरें फैलाते हैं। शक्ति ने लोगों से अपील की कि बेबुनियाद बातों पर यकीन न करें। हल्के-फुल्के अंदाज में लेकिन गंभीर लहजे में उन्होंने कहा, “इस तरह की बातें करना या फैलाना अच्छी बात नहीं है।”
फैंस ने ली राहत की सांस
दरअसल शक्ति कपूर के वीडियो के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस ने खुशी जाहिर की। कई यूजर्स ने लिखा कि वे खबर सुनकर डर गए थे। एक्टर के हेल्दी और मस्तीभरे अंदाज ने सबको सुकून दिया। फिलहाल शक्ति कपूर ने अपनी सेहत को लेकर चल रहे हर भ्रम को दूर कर दिया है। वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और काम पर लौटने को तैयार हैं।
पहले भी कई स्टार्स हो चुके हैं शिकार
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अक्सर क्लिकबेट और व्यूज के चक्कर में कुछ लोग बड़े एक्टर्स को लेकर भ्रामक जानकारी शेयर कर देते हैं। शक्ति कपूर से पहले भी कई नामी फिल्मी सितारे इस तरह के 'डेथ होक्स' का शिकार हो चुके हैं। ऐसी अफवाहें न सिर्फ स्टार्स बल्कि उनके परिवार और फैंस को भी मानसिक तौर पर परेशान करती हैं।


