Vicky Kaushal Birthday: देखें विक्की कौशल की लाजवाब फिल्में

विक्की कौशल एक उमदा कलाकार में गिने जाते हैं। उन्होंने बहुत कम समय में बड़ी शोहरत हासिल किया। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। आज विक्की कौशल का जन्मदिन है, इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाजवाब फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको जरूर देखना चाहिए

Courtesy: News Wire
1/6

मसान-

मसान- साल 2015 में आई नीरज घायवान की फिल्म मसान से विक्की कौशल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा श्वेता त्रिपाठी शर्मा और ऋचा चड्ढा ने भी अहम भूमिका निभाया था। यह एक लव स्टोरी पर बनाई गई फिल्म थी लेकिन इसमें ट्रेजडी भी थी।

Courtesy: News wire
2/6

सरदार उधम-

सरदार उधम- इस फिल्म में विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक्टर का क्रांतिकारी अंदाज दर्शकों के दिलों पर छा गया। इस फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी माइकल ओ डायर की इर्द गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म में विक्की ने इतना सटीक अभिनय किया था कि फिल्म देखते समय लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

Courtesy: News wire
3/6

मनमर्जियां

मनमर्जियां- यह फिल्म अनुराग कश्यप की डायरेक्शन में बनी है। इसमें विक्की ने डीजे सेंड, उर्फ विकी संधू की भूमिका निभाई है। यह फिल्म प्रेम कहानी पर बनाई गई जिसमें अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू ने भी अहम भूमिका निभाई है।

Courtesy: News wire
4/6

उरी

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक- आदित्य धर की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने विक्की कौशल को दर्शकों का चहेता बना दिया, इस फिल्म में उन्होंने मेजर विहान सिंह की भूमिका निभाई है, इस किरदार ने विक्की कौशल को रातों रात स्टार बना दिया।

Courtesy: News Wire
5/6

राजी-

राजी- इस फिल्म में विक्की कौशल ने पाकिस्तानी सेना अफसर इकबाल सैयद का किरदार निभाया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने भी अभिनय किया है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आई थी।

Courtesy: News Wire
6/6

मार्शल

मार्शल- विक्की कौशल जल्द फिल्म मार्शल में नजर आने वाले है, यह फिल्म मार्शल सैम मानेकशॉ के लाइफ पर बनाई गई है। इस फिल्म में वो भारत के पहले फील्ड मार्शल मावेकॉश की भूमिका निभा रहे हैं।