बॉलीवुड
फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. आंखें, शोला और शबनम जैसी हिट फिल्मों के निर्माता रहे निहलानी ने गोविंदा और चंकी पांडे जैसे सितारों के करियर को भी नई पहचान दिलाई थी.
ऐश्वर्या राय बनी जेडब्ल्यू मैरियट की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, अचिवमेंट लिस्ट में शामिल हुई एक बड़ी उपलब्धि
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी अचिवमेंट लिस्ट में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है. बात दें, अब वह दुनिया के टॉप लग्जरी होटल ब्रांड जेडब्ल्यू मैरियट की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं.
डॉन 3 विवाद में नया मोड़, रणवीर सिंह ने FWICE के असहयोग निर्देश के खिलाफ भेजा कानूनी नोटिस
फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को लेकर विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने FWICE द्वारा जारी असहयोग निर्देश (NCD) के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा है. इस घटनाक्रम के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है.
11 साल बाद शिल्पा शिंदे का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस झूठा था'
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 11 साल बाद 'भाभीजी घर पर हैं' विवाद पर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने स्वीकार किया कि शो छोड़ने के बाद प्रोड्यूसर पर लगाया गया सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप पूरी तरह सच नहीं था. भारती सिंह के पॉडकास्ट में शिल्पा ने उस दौर के दबाव, कानूनी लड़ाई और अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की.
एज-शेमिंग पर भड़कीं शमिता शेट्टी, बोली- 'शादी करके कौन सा तीर मार लिया?' प्रोफाइल शेयर कर ट्रोलर को सुनाई खरी-खोटी
बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने उम्र और शादी को लेकर ट्रोल करने वाले एक सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब दिया है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रोल की प्रोफाइल शेयर करते हुए उन्होंने एज-शेमिंग और महिलाओं पर तंज कसने वालों को खुलकर लताड़ा.