'द केरल स्टोरी 2' पर बढ़ा विवाद, मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने बताया दुष्प्रचार... जनता से खारिज करने की अपील

'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर रिलीज के बाद विवाद तेज हो गया है. केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने फिल्म को दुष्प्रचार बताते हुए इसे राज्य की धर्मनिरपेक्ष छवि के लिए खतरा करार दिया है और लोगों से इसे खारिज करने की अपील की है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

द केरल स्टोरी 2: 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सामाजिक और राजनीतक हलकों में बहस तेज हो गयी है. केरल के सीएम पिनारयी विजयन ने फिल्म को भारत के अखंडता और एकता के विरुद्ध बताया. विजयन ने फिल्म को राज्य की धर्मनिरपेक्ष पहचान के लिए खतरा बताते हुए इस पर कड़ी अप्पति जताई. उन्होंने आरोप लगाया है की फिल्म राज्य की छवि को नुकसान सकती है और लोगो से इसे नकारने की अपील की है. 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केरल की सामाजिक सद्भावना और आपसी सम्मान की परंपरा उसकी सबसे बड़ी ताकत है. ऐसे में किसी भी रचना के माध्यम से विभाजन फैलाने की कोशिश को स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म का उद्देश्य राज्य के खिलाफ नकारात्मक माहौल तैयार करना है.

पहले भाग पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री विजयन ने फिल्म के पहले हिस्से का उल्लेख करते हुए कहा कि उसका उद्देश्य "राज्य के खिलाफ नफरत फैलाना और उसकी धर्मनिरपेक्ष परंपरा को कमजोर करना" था. उन्होंने कहा, "इस देश ने महसूस किया कि पहला भाग, जो झूठ, नफरत और केरल विरोधी प्रचार से भरा था, सांप्रदायिक मकसद से बनाया गया था."

दूसरे भाग को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि इसमें जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाओं को दिखाने का दावा किया गया है, जिसे कई पक्ष दुष्प्रचार मान रहे हैं.

सोशल मीडिया पर जताई आपत्ति

फेसबुक पर साझा किए गए अपने बयान में मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि "समाज में विभाजन और नफरत फैलाने के लिए निर्मित जहरीली रचनाओं" को सार्वजनिक प्रदर्शन की अनुमति क्यों दी जाती है. उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि बीफ (स्पेनिश फिल्म) जैसी फिल्मों को केवल शीर्षक के आधार पर फिल्म समारोहों से प्रतिबंधित कर दिया गया, जबकि यहां विवादित विषयों को मंच मिल रहा है.

अंतरधार्मिक संबंधों के चित्रण पर आपत्ति

मुख्यमंत्री ने लिखा, "वे आपसी सहमति से हुए विवाहों को भी सांप्रदायिकता और जबरन धर्मांतरण के उदाहरण के रूप में चित्रित करके झूठा प्रचार फैला रहे हैं." उन्होंने फिल्म में अंतरधार्मिक रिश्तों को जिस तरीके से दिखाया गया है, उस पर गंभीर सवाल खड़े किए.

'राज्य के दुश्मन' बताकर दी चेतावनी

मुख्यमंत्री विजयन ने कहा, "ऐसी ताकतें केरल के प्रति शत्रुतापूर्ण हैं, जो सांप्रदायिक दंगों से मुक्त राज्य है और जहां समुदायों के बीच आपसी सम्मान की परंपरा है." उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्रयासों के पीछे राज्य की शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचाने की मंशा है.

उन्होंने नागरिकों से अपील की, "हमें केरल को, जो धार्मिक सद्भाव की भूमि है, सतत विकास में अग्रणी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने में एक आदर्श है, आतंकवाद के केंद्र के रूप में चित्रित करने के प्रयासों को सामूहिक रूप से खारिज करना होगा. यह हम में से प्रत्येक का दायित्व है कि हम यह सुनिश्चित करें कि केरल की धर्मनिरपेक्ष नींव झूठे प्रचार से कमजोर न हो और धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे के मूल्यों को कायम रखते हुए इसे खारिज करें."

पहली फिल्म और आगामी रिलीज

श्रृंखला की पहली फिल्म 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा, सोनिया बलानी, योगिता बिहानी और सिद्धि इडनानी ने अभिनय किया था. विवादों और प्रतिबंधों के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की. फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जबकि प्रशांतनु मोहपात्रा को सर्वश्रेष्ठ छायांकन का सम्मान मिला.

अब 'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag