जेल से सीधे शादी में पहुंचे राजपाल यादव ने सलमान खान के गाने पर लगाए ठुमके, धोती-कुर्ता में डांस का वीडियो हुआ वायरल

राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद सीधे भतीजी की शादी में पहुंचे हुए हैं. इस दौरान उनका एक वीडियो सामने है, जिसमें वे सलमान खान के सुपरहिट गाने में जमकर ठुमके लगा रहे हैं.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव ने हाल ही में तिहाड़ जेल से रिहाई पाई है. मंगलवार को जेल से बाहर आने के बाद वे सीधे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे. यह शादी 19 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हो रही है. राजपाल यादव ने कोर्ट से अंतरिम जमानत ली थी ताकि वे परिवार के इस खुशी के मौके पर शामिल हो सकें.

धोती-कुर्ता में जमकर किया डांस

शादी के समारोह में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें राजपाल यादव गोल्डन कलर की धोती-कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म 'हैलो ब्रदर' का हिट गाना 'सरकी जो सर से धीरे-धीरे' (तेरी चुनरिया) बज रहा है. राजपाल यादव परिवार के सदस्यों के साथ इस गाने पर जोरदार डांस करते दिख रहे हैं. 

उनके चेहरे पर भतीजी की शादी की खुशी साफ झलक रही है. वे पूरी एनर्जी से गरदा उड़ा रहे हैं और ताबड़तोड़ स्टेप्स दिखा रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में खुशी जाहिर कर रहे हैं.

जेल से बाहर आते ही राजपाल ने दिया बड़ा बयान 

रिहाई के बाद मीडिया से बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि बॉलीवुड में 30 साल से काम कर रहे हैं. देश के लोगों का साथ मिलने से ही इतनी फिल्में की. उन्होंने बताया कि 2012-13 से चला मामला 2026 तक चला, लेकिन वे 250 फिल्में कर चुके हैं. बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान सब उनके लिए कलेजे के टुकड़े हैं. राजपाल ने कोर्ट का शुक्रिया अदा किया कि उनकी बात सुनी गई. उन्होंने कहा कि कोर्ट के हर आदेश का पालन किया और आगे भी करेंगे.

कोर्ट केस की पूरी कहानी

यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम रोक लगाई. न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने 1.5 करोड़ रुपये शिकायतकर्ता के खाते में जमा होने के बाद 18 मार्च तक जेल से रिहाई का आदेश दिया. अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी. तब तक राजपाल यादव बाहर रहेंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag