जया बच्चन फिर भड़कीं पैपराजी पर, इवेंट में करण जौहर के साथ चिट-चैट के दौरान फूटा गुस्सा, देखें Video

मुंबई में एक शानदार इवेंट के दौरान जया बच्चन करण जौहर के साथ नजर आईं. बातचीत के दौरान पैपराजी के लगातार कैमरे चलाने पर जया का पारा चढ़ गया. वो गुस्से में उंगली दिखाते हुए भड़कीं, तो करण ने मजाकिया अंदाज में उन्हें शांत किया और पैप्स को चिढ़ाया. जिसके बाद से यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन का पैपराजी के साथ पुराना तनाव किसी से छिपा नहीं है. जहां ज्यादातर सेलेब्स कैमरों के सामने पोज देकर मुस्कुराते हैं, वहीं जया अक्सर अपनी निजता की रक्षा के लिए सख्त रवैया अपनाती नजर आती हैं. हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में एक बार फिर वह पैपराजी पर भड़क गईं, जहां करण जौहर भी मौजूद थे. यह पूरा वाकया सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

इवेंट के दौरान जया बच्चन कुछ महिलाओं से बातचीत कर रही थीं, लेकिन पैपराजी बार-बार उन्हें फोटो के लिए बुलाते रहे. पहले तो उन्होंने घूरकर इंकार किया, फिर इग्नोर करने लगीं, लेकिन जब करण जौहर आए तो माहौल थोड़ा हल्का हुआ. फिर भी जया का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ.

इवेंट में करण जौहर के साथ जया बच्चन

मुंबई में आयोजित एक शानदार इवेंट में जया बच्चन पहुंचीं. वहां वह कुछ महिलाओं के साथ हल्की-फुल्की बातें कर रही थीं. इसी बीच पैपराजी लगातार उन्हें पोज देने की गुजारिश करते रहे. जया ने पहले उन्हें घूरते हुए मना किया और फिर पूरी तरह अनदेखा करने लगीं.

पैपराजी पर जया का फूटा गुस्सा 

करण जौहर की एंट्री हुई तो जया ने उनसे बात शुरू की. इस दौरान भी पैपराजी नहीं माने और फोटो की मांग करते रहे. जया ने उंगली दिखाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे पीछे नहीं हटे. करण जौहर ने जाते-जाते पैपराजी के साथ मजाक किया, 'मेरी वजह से मिला फोटो. फिर उन्होंने जया से भी यही बात कही और दोनों हंसने लगे. यह मजेदार पल कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर छा गया.

पैपराजी को लेकर जया बच्चन का विवादित बयान

 कुछ समय पहले ही जया बच्चन ने पैप्स को लताड़ लगाई थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में पैप्स को लेकर कहा था कि मैं मीडिया का प्रोडक्ट हूं लेकिन पैपराजी के साथ मेरा रिलेशनशिप जीरो है. यह लोग कौन हैं? क्या उन्हें देश के लोगों को रिप्रेजेंट करने के लिए ट्रेन्ड किया गया है.

उन्होंने यह भी कहा था कि मगर यह जो बाहर ड्रेन पाइप टाइट गंदे-गंदे पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर, वे सोचते हैं कि आपकी फोटोज खींच सकते हैं और जो मन आता है कहते हैं. वे किस तरह के कमेंट्स पास करते हैं. यह कैसे लोग हैं? कहां से आते हैं? किस तरह का एजुकेशन है? क्या बैकग्राउंड है?

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag