लापरवाही ने छीना इकलौता बेटा, मां ने रोते हुए मांगा न्याय
दिल्ली के द्वारका में तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि चालक हादसे के समय सोशल मीडिया रील बना रहा था.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई सड़क दुर्घटना ने एक परिवार को गहरा सदमा दिया है. 3 फरवरी दोपहर लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में सड़क किनारे खड़ी कार क्षतिग्रस्त हुई और टैक्सी चालक अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित की मां का आरोप है कि गाड़ी चला रहा किशोर सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था. उन्होंने भावुक अपील करते हुए न्याय की मांग की और कहा कि लापरवाही ने उनका इकलौता सहारा छीन लिया.


