'जो नीचे गिरे हैं, उन्हें उठाना होगा', UGC मुद्दे पर बोले मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक Mohan Bhagwat ने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए परिवारों से कम से कम तीन बच्चे रखने की अपील की. उन्होंने जबरन और लालच से हो रहे मतांतरण पर रोक लगाने और ‘घर वापसी’ अभियान को तेज करने की बात कही. साथ ही यूजीसी और कानून से जुड़े सवालों पर सामाजिक समरसता और समन्वय पर जोर दिया.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू परिवारों में कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए. उन्होंने कहा कि समाज की संतुलित वृद्धि आवश्यक है और जनसंख्या असंतुलन चिंता का विषय है. भागवत ने लालच और जबरदस्ती से हो रहे मतांतरण पर रोक लगाने की आवश्यकता बताई और ‘घर वापसी’ अभियान को तेज करने की बात कही.

यूजीसी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून सभी को मानना चाहिए. यदि कोई कानून गलत है तो उसे बदलने का संवैधानिक तरीका अपनाया जाना चाहिए. उन्होंने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि जातियां संघर्ष का कारण नहीं बननी चाहिए. समाज में अपनापन होगा तो समस्याएं कम होंगी. “जो नीचे गिरे हैं, उन्हें झुककर उठाना होगा,” कहते हुए उन्होंने समन्वय और सहयोग को ही आगे बढ़ने का सही रास्ता बताया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag