ओबामा का एलियंस के अस्तित्व पर बड़ा बयान , सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में दिए गए बयान ने एलियंस और एरिया 51 को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: 14 फरवरी 2026 को रिलीज हुए एक पॉडकास्ट में बराक ओबामा से पूछा गया कि क्या एलियंस वास्तव में मौजूद हैं. इस पर ओबामा ने कहा कि वे एलियंस के अस्तित्व को संभव मानते हैं, लेकिन उन्होंने खुद कभी उन्हें नहीं देखा और न ही राष्ट्रपति रहते उन्हें किसी गुप्त एलियन बेस या क्रैश्ड यूएफओ की जानकारी मिली. उन्होंने साफ कहा कि एरिया 51 में एलियंस छिपे होने या किसी अंडरग्राउंड साजिश की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई. ओबामा का मानना है कि ब्रह्मांड बहुत विशाल है, इसलिए जीवन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसके समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं और एरिया 51 को लेकर पुरानी साजिश सिद्धांतों पर फिर से चर्चा शुरू हो गई.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag